DSP ने महिला कांस्टेबल के साथ बनाये थे 50 अश्लील वीडियो, इन हरकतों में बच्चे को भी शामिल किया, ऐसे खुला राज….

0
741

अजमेर, 13 सितम्बर 2021। राजस्थान में पुलिस उप अधीक्षक हीरलाल सैनी और महिला कांस्टेबल के स्विमिंग पूल में अश्लीलता वाले वीडियो के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। डीएसपी को गिरफ्तार करने के 3 दिन बाद रविवार को लेडी कांस्टेबल को भी हिरासत में ले लिया गया। जहां पुलिस पूछताछ में दोनों ने कई बातों का खुलासा किया है। उन्होंने एक नहीं बल्कि अश्लीलता की हद पार करने वाले 50 वीडियो बनाए थे।

डीएसपी और महिला कांस्टेबल का घिनौना सच सामने आने के बाद सभी हैरान हैं, पुलिस पूछताछ में पता चला कि डीएसपी हीरा लाल सैनी और महिला कांस्टेबल 10 जुलाई को लेडी कांस्टेबल के आठ साल बेटे का जन्मदिन था। इसी दिन कुछ नया करने के लिए उन्होंने पुष्कर के एक फाइव स्टार रिसॉर्ट को बुक किया था। यह बुकिंग हीरालाल सैनी के कहने पर पुष्कर थाना प्रभारी राजेश मीणा ने करवाई थी।

बता दें कि डीएसपी हीरा लाल सैनी और महिला कांस्टेबल पुष्कर के इस वेस्टर्न रिसॉर्ट में दो दिन तक रुके थे। इस दौरान दोनों ने अपनी करीब 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो बनाए थे। रिसॉर्ट में सजावट के लिए गुब्बारे मंगवाए गए थे। वीडियो में इन गुब्बारे के साथ बच्चा खेलते हुए भी दिखाई दे रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि डीएसपी हीरा लाल ने रिसॉर्ट में अश्लीलता के साथ वहां के कर्मचारियों को धौंस भी दिखाई। इतना ही नहीं उसने बुकिंग के समय अपना कोई पहचान पत्र तक नहीं दिखाया था। चेक आउट करने पर करीब 16 हजार रुपए जो दिन का बिल बना था वह पुष्कर के थानाधिकारी राजेश मीणा ने ही दिया था।

मामले की जांच कर रही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) टीम ने हीरालाल सैनी को निलंबित करने के अलावा चाइल्ड पोर्नोग्राफी और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 17 सितंबर तक रिमांड पर ले रखा है। इस अधिकारी के महिला कांस्टेबल के साथ पिछले 5 साल से शारीरिक संबंध थे। जिसके चलते महिला ने अपने पति को भी छोड़ दिया था।