मंत्री डॉ. शिव डहरिया के प्रयास से आरंग को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगत.. 69.33 करोड़ के कई गांवों में बनेंगे सड़कें.. ग्रामिणों ने मंत्री का जताया आभार.. जानिए कहां-कहां बनेगी सड़कें…

0
154

रायपुर, 07 मार्च 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के विशेष प्रयासो से आरंग विकासखण्ड के विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा 69 करोड़ 33 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड के विभिन्न गांवों में इन नवीन सड़कों के निर्माण एवं नवनीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने पर क्षेत्रवासियों में काफी हर्ष है। क्षेत्रवासियों ने इसके लिए मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि आरंग क्षेत्रवासियों की मांग और आवश्यकता को महसूस करते हुए मंत्री डॉ. डहरिया ने लोकनिर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू को आरंग विकासखण्ड के विभिन्न गांवों में 19 नवीन सड़कों के निर्माण और 16 सड़कों में मरम्मत कार्य के लिए पत्र लिखकर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था।

डॉ. डहरिया ने उपरोक्त 19 नवीन सड़कों के निर्माण एवं जरूरत के संबंध में लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को अवगत कराते हुए इसे छत्तीसगढ़ के मुख्य बजट में शामिल करने का आग्रह किया था। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मंत्री डॉ. डहरिया के आग्रह को सहज ही स्वीकार करते हुए मुख्य बजट वित्तीय वर्ष 2020-21 में 19 सड़कों (पुल-पुलिया सहित) के निर्माण को शामिल किया। इसकी लागत है 46 करोड़ 10 लाख है।

इसी प्रकार ताम्रध्वज साहू ने डॉ. डहरिया के आग्रह पर वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए आरंग विकासखण्ड के विभिन्न गांवों के सड़कों में मरम्मत कार्य के लिए 23 करोड़ 23 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें 15 वार्षिक मरम्मत कार्य के लिए 4 करोड़ 80 लाख और एक अन्य कार्य के लिए 18 करोड़ 43 लाख रूपए शामिल हैं।

आरंग विकासखण्ड में सड़क मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत-

  • इन सड़कों में गुल्लू-समोदा-चिखली मार्ग 2.20 किलोमीटर सड़क डामर नवीनीकरण के लिए 29 लाख 96 हजार रूपए,
  • अमसेना-कुटेला मार्ग लगभग 3 किलोमीटर सड़क में डामर नवीनीकरण के लिए 21 लाख 68 हजार रूपए,
  • कोसमखुटा-गनौद मार्ग  2.80 किलोमीटर में डामर नवीनीकरण के लिए 19 लाख 36 हजार रूपए,
  • गुल्लू अकोली मार्ग 4.20 किलोमीटर में डामर नवीनीकरण के लिए 28 लाख 54 हजार रूपए,
  • भैसमुड़ी-कुलीपोटा मार्ग 2 किलोमीटर में डामर नवीनीकरण के लिए 15 लाख 95 हजार रूपए,
  • बाना-गुमा-परसकोल मार्ग के 3 किलोमीटर में डामर नवीनीकरण के लिए 24 लाख 35 हजार रूपए,
  • गुमा-नरसिंगपुर मार्ग के 1.60 किलोमीटर में डामर नवीनीकरण के लिए 13 लाख 25 हजार रूपए,
  • पारागांव-गोईन्दा-टीला मार्ग के 2.90 किलोमीटर में डामर नवीनीकरण के लिए 50 लाख 55 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • इसी प्रकार पारागांव-गोईन्दा-टीला के अन्य मार्ग 2.90 किलोमीटर में डामर नवीनीकरण के लिए 50 लाख 55 हजार रूपए,
  • कोसरंगी-फरहदा-खौली मार्ग के 2.30 किलोमीटर में डामर नवीनीकरण के लिए 45 लाख 92 हजार रूपए,
  • मदिरहसौद-चंदखुरी मार्ग के 2.30 किलोमीटर डामर नवीनीकरण के लिए 36 लाख 59 हजार रूपए,
  • खौली-करही-भानसोज मार्ग के 3 किलोमीटर में डामर नवीनीकरण कार्य के लिए 31 लाख 42 हजार रूपए,
  • बरछा-मालीडीह-खौली मार्ग के 3 किलोमीटर में डामर नवीनीकरण के लिए 31 लाख 42 हजार रूपए,
  • स्टेडियम से राखी चौक मार्ग के 2 किलोमीटर में डामर नवीनीकरण के 45 लाख 22 हजार रूपए और
  • चंदखुरी बस्ती से मुनगी मार्ग के 2 किलोमीटर में डामर नवीनीकरण कार्य के लिए 35 लाख 41 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

नवीन सड़कों(पुल-पुलिया सहित) चौड़ी करण एवं मजबूतीकरण के लिए स्वीकृत-

  • इन सड़कों में ग्राम ओड़का से बोरिद पहुंचमार्ग, लम्बाई 4 किलोमीटर के लिए दो करोड़ 50 लाख रूपए,
  • नरदहा-धनसुली मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लम्बाई 4 किलोमीटर के लिए दो करोड़ 50 लाख रूपए,
  • चटौद-पचेड़ा मार्ग का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य लम्बाई 5 किलोमीटर के लिए तीन करोड़ 50 लाख रूपए,
  • नरदहा-खपरी मार्ग लम्बाई 2 किलोमीटर के लिए एक करोड़ 50 लाख रूपए,
  • चटौद-चंदखुरी-मोंहदी मार्ग लम्बाई 4 किलोमीटर के लिए दो करोड़ 50 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • इसी प्रकार भानसोज-बरछा-मालीडीह-खौली मार्ग लम्बाई 8 किलोमीटर के लिए चार करोड़ 50 लाख रूपए,
  • मंदिर हसौद से चंदखुरी मार्ग लम्बाई 10.40 किलोमीटर के लिए पांच करोड़ 50 लाख रूपए,
  • आरंग-बैहार मार्ग (आरंग मुख्य मार्ग) का चौड़ीकरण कार्य लम्बाई 3 किलोमीटर के लिए एक करोड़ 50 लाख रूपए,
  • बकतरा से नकटा मार्ग लम्बाई 4 किलोमीटर के लिए दो करोड़ रूपए,
  • चंदखुरी मुनगी मार्ग से पचेड़ा दिशा कालेज मार्ग लम्बाई 3 किलोमीटर के लिए दो करोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं।
  • नरदहा आंतरिक मार्ग लम्बाई 2.5 किलोमीटर के लिए एक करोड़ 70 लाख रूपए,
  • चटौद आंतरिक मार्ग लम्बाई 1.5 किलोमीटर के लिए एक करोड़ 20 लाख रूपए,
  • राटाकाट से आरंग पहुंचमार्ग लम्बाई 2.8 किलोमीटर के लिए एक करोड़ 90 लाख रूपए,
  • आरंग-कलई-खमतराई-भोथली-अकोलीकला-गुखेरा मार्ग लम्बाई 12.85 किलोमीटर के लिए तीन करोड़ 30 लाख रूपए,
  • राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से उमरिया पहुंचमार्ग लम्बाई 1.5 किलोमीटर के लिए दो करोड़ 80 लाख रूपए,
  • आरंग-कलई मार्ग लम्बाई 3 किलोमीटर के लिए तीन करोड़ रूपए मंदिर हसौद आंतरिक सीसी पहुंचमार्ग लम्बाई 1.5 किलोमीटर के लिए एक करोड़ 30 लाख रूपए,
  • नकटा एवं रिको आंतरिक सीसी पहुंचमार्ग लम्बाई 1.5 किलोमीटर के लिए एक करोड़ तीस लाख रूपए और
  • छतौना आंतरिक सीसी रोड़ पहुंचमार्ग लम्बाई दो किलोमीटर के लिए एक करोड़ 60 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।