दुर्ग ब्रेकिंग: भाजपा के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति.. बीएसपी कर्मी को बनाया जिलाध्यक्ष… महामंत्री की जिम्मेदारी भी तय की गई…

0
73

दुर्ग भिलाई। सत्ता के गलियारों से एक बड़ी खबर आ रही है। भिलाई-दुर्ग जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर इस बार भी सरोज पांडे के समर्थकों का कब्जा हो गया है। भाजपा हाईकमान ने सभी नेताओं को दरकिनार करते हुए सरोज पांडेय के नेताओं को तवज्जो देते हुए नए जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जिला अध्यक्षों के साथ महामंत्री की भी घोषणा की है।

भाजपा ने इस दफा दुर्ग भिलाई के जिला अध्यक्ष के साथ महामंत्री की घोषणा करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिए हैं । दुर्ग के नए भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्व महापौर डॉ शिवकुमार तमेर व महामंत्री ललित चंद्राकर को बनाया है। वही भिलाई के नए भाजपा जिलाध्यक्ष भिलाई स्टील प्लांट संयंत्र में कार्यरत सेक्टर-2 निवासी विरेंद्र साहू व महामंत्री पूर्व साडा सदस्य सुपेला निवासी शंकर लाल देवांगन को नियुक्त किया गया है। भिलाई भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार साहू जिला स्वच्छ अभियान के प्रभारी भी हैं।

भिलाई दुर्ग के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के खास समर्थक है। उल्लेखनीय है कि भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए सोशल मीडिया में खिलावन साहू, फणेद्र पांडेय, विद्यारतन भसीन का भी नाम चल रहा था। लेकिन अंततः सरोज पांडे के समर्थकों को भाजपा हाईकमान ने तवज्जो दे दी है।