शिक्षा मंत्री प्रेमसाय बोले- PM मोदी ट्रेनों में मंत्रियों के बैग चोरी करवा रहे है.. इस बयान पर खिल-खिलाकर हंस पड़े कलेक्टर..

0
73

कोरिया। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने बैग चोरी का ठिकारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोड़ दिया है। शिक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। खास बात ये है कि मंत्री जी जब ये विवादित बयान दे रहे थे, उस वक्त उनके ठीक पीछे खड़े जिला कलेक्टर डोमेन सिंह खिलखिला कर हंस रहे थे। दरअसल मंत्री महोदय के मुंह से पीएम मोदी ट्रेन में चोरी करवाते हैं सुनते ही कलेक्टर डोमेन सिंह खिल-खिलाकर हंस पड़े।

विवादित बयान पर हंसते हुए कलेक्टर

दरअसल, कोरिया प्रवास के दौरान जब मंत्री प्रेमसाय सिंह से केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, ‘पीएम मोदी ट्रेनों में चोरी करवा रहे हैं। मंत्रियों के बैग चोरी करवा रहे हैं’। मंत्री जी का ये विवादित बयान सुन कलेक्टर डोमेन सिंह हंसने लगे।