मंत्री डॉ. शिव डहरिया के सामने BJP के निर्वाचित जनपद सदस्य और पूर्व सरपंच हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल.. भूपेश सरकार के काम-काज से हुए प्रभावित..

0
100

आरंग, 5 फरवरी 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के समक्ष आज यहां उनके निवास कार्यालय में निवृतमान जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता फत्ते साहू और नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अनीता साहू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के गोविंद साहू और चमन लाल साहू ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है। गोविंद साहू आरंग विकासखंड क्षेत्र क्रमांक- 5 से जनपद सदस्य निर्वाचित हुए है, वही चमन लाल साहू ग्राम पंचायत बाना के पूर्व सरपंच है।

गोविंद साहू और चमन साहू ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने के वाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नगरी प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया जी कुशल नेतृत्व, सरल, सहज व्यवहार , उनके कार्यशैली को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है।
श्री गोविंद और श्री चमन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश भघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। वहीं डॉ शिव कुमार डहरिया जी के मिलनसार व्यक्तित्व , विकास के लिए तत्परता और साफ-सुथरी छवि को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ग्रहण किए हैं।

साथ ही भूपेश बघेल की सरकार जो पूरे प्रदेश में शांति सौहार्द और भाईचारे के साथ जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रदेश के गरीबों , पिछड़ों किसानों के हित मे जनकल्याणकारी कार्य , प्रदेशवासियो के विकास में जन हितकारी योजनाओं के जरिए निरंतर किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर हम लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है। इस मौके पर सहकारी समिति पलौद के अध्यक्ष कैलाश साहू, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य माखनलाल कुर्रे, दुर्गा राय उपस्थित थी।