इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया ने किया खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के तारीखों का ऐलान, 12 अप्रैल को होना है मतदान

0
189

रायपुर 12 मार्च, 2022। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। आज से आचार संहिता का ऐलान हो गया है। खैरागढ़ में विधानसभा चुनाव 12 अप्रैल को होना है और 16 अप्रैल को नतीजा सामने आएगा। दिवगंत नेता देवव्रत सिंह के निधन के बाद से यह सीट खाली है। देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से चार बार विधायक और एक बार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं।