नहाने गई दो जुड़वा बहनों पर हाथी ने किया हमला.. दोनों की हालत गंभीर.. यहां दंतैल हाथियों के उत्पात से फसल भी हो चुकी हैं चौपट..

0
104

कोरबा। जिले में हाथी का उत्पात लगातार जारी है। करतला वन परिक्षेत्र के मदवानी गांव में दो जुड़वा बहनों पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हाथी ने दोनों बहनों पर उस वक्त हमला किया जब वे नहाने गई थीं।

  • मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा वन मंडल में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
  • हाथी ने जुड़वा बहनों पर हमला  कर घायल कर दिया है।
  • घटना सोमवार की सुबह करतला वन परिक्षेत्र  के ग्राम मदवानी की है।
  • बताते हैं कि गांव के तालाब नहाने गई दो जुड़वा बच्चियों पर एक दंतैल हाथी ने हमला कर दिया।
  • बता दें कि लगातार हाथियों के उत्पात से जहां किसानों की फ़सल चौपट तो हो ही रही है, तो वहीं जन हानि भी हो रही है।
  • पिछले कुछ महीनों में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान हाथी ले चुके है।
  • सोमवार को हुए इस हमले में बच्चियों ने अपने सूझ बूझ से अपनी जान बचा ली है।
  • फिलहाल बच्चियों की हालत नाजुक बनी हुई है।