हैदराबाद से रांची जा रही इंडिगो एयरलाइंस विमान की रायपुर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंड़िंग

0
78

26 जुलाई 2019 रायपुर । राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को हैदराबाद से रांची जा रही इंडिगो एयरलाइंस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

इंडिगो एयरलाइंस के विमान में यात्रा कर रहे 47 वर्षीय यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसकी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। वहीं एयरपोर्ट पर मौजूद डॉक्टरों ने यात्री का प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद से रांची जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद से अपने समय पर रवाना हुई। विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद इसी विमान से यात्रा कर रहे 47 वर्षीय यात्री महेन्द्र रवानी को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उसके शरीर से पसीना निकलने लगा।
विमान के स्टाफ को तुरंत तबीयत बिगड़ने के बारे में बताया। यात्री की तबीयत बिगड़ते देख पायलट ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। पायलट ने तुरंत रायपुर एयरपोर्ट पर डॉक्टर की व्यवस्था करने के लिए कहा।

विमान की लैंडिंग से पहले डॉक्टरों की टीम एयरपोर्ट पर मौजूद थी। डॉक्टरों ने यात्री का प्राथमिक इलाज कर उसे दूसरे अस्पताल के रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यात्री पीलिया की बीमारी से ग्रसित था और इलाज के लिए रांची जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here