देश के हर नागरिक को संविधान और कानून का अध्ययन करने की जरूरत है : एचपी जोशी

0
76

14 अक्टूबर 2019 रायपुर। आप भारत के निवासी हैं इसलिए आपको तर्क रखने, बोलने और अपने इच्छा अनुसार कार्य का पूरा पूरा अधिकार है।

इस संबंध में देश के हर नागरिक को संविधान का अध्ययन करने की जरूरत है, प्रमुख नियम कानूनों का भी जानकारी होना आवश्यक है, अन्यथा आपको इसके लाभ से वंचित तो होना ही पड़ेगा उल्टा इसके कारण आपको समस्या भी हो सकता है। इसलिए अाइए भारत के संविधान को पढ़ें और देश के प्रमुख कानून विशेषकर अपने राज्य में प्रभावी कानून की जानकारी रखें।

जब तक आप अध्ययन करेंगे उसके पहले इन बातों को जानना आवश्यक है :-

  • आपको किसी के आस्था और विश्वास को आघात पहुंचाने का अधिकार नहीं।
  • आपको संविधान अथवा कानून में दिए व्यवस्था की उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है।
  • आपको माननीय न्यायालय के आदेश/ दिशनिर्देशों की अवहेलना करने का अधिकार नहीं है।
  • आपको किसी व्यक्ति, समाज या धर्म को अपमानित करने का अधिकार नहीं है।
  • आपको देश की अखंडता, संप्रभुता और आपसी भाईचारे को प्रभावित करने का अधिकार नहीं है।
  • आपको विधि विरुद्ध कार्य करने का अधिकार नहीं है।
  • आपको दूसरे के मानव अधिकार का उल्लघंन करने का अधिकार नहीं है।
  • आपको किसी व्यक्ति को किसी भी शर्त में गली गलौज करने, मारने, आत्महत्या के लिए उकसाने और हत्या करने का अधिकार नहीं है।

उपरोक्त बिंदु सांकेतिक है, इसकी पुष्टि के लिए संविधान और कानून का अध्ययन कर लें।