Exclusive: सूरजपुर के संदिग्धों में 3 लोगों को कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि… अब एक्टिव मरीज की संख्या हुई पांच.. स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने दी जानकारी…

0
245

रायपुर 30 अप्रैल, 2020। छत्तीसगढ़ के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। सुरजपुर में पाए गए 9 संदिग्धों में तीन लोगों को कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई है। जबकि एक व्यक्ति का फिर से टेस्ट किया जाएगा। बाकी सभी निगेटिव आने वाले व्यक्तियों को क्वारेंटाइन में रखा जाएगा। सीजी मेट्रो पर इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने की है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने ट्वीटर हेंडल से पोस्ट कर तीन कोरोना पॉटिजीव मरीज मिलने की पुष्टि की है।

  • अब एक्टिव मरीज की संख्या 5 हो गई है। जबकि 2 मरीज आज सुबह ही डिस्चार्ज हुए है।
  • बता दें अब तक मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 41 हो चुकी है। इनमें से 36 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
https://twitter.com/aiims_rpr/status/1255786234556768258