EXIT POLL: छत्तीसगढ़ में “आज तक” के हिसाब से बन रही कांग्रेस की सरकार, ABP की माने तो पूर्ण बहुमत से फिर खिलेगा कमल, जोगी-माया का गठबंधन फेल, देखिए बाकी चैनलों के एग्जिट पोल क्या कहते हैं… 

0
73

07 दिसंबर 2018 भिलाई। यूं तो छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आयेगा, लेकिन अभी से ही परिणाम को लेकर रूझान आने लगे हैं। अलग-अलग टीवी चैनलों में अलग-अलग कंपनियों के एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच बेहद ही करीबी मुकाबला बताया गया। छत्तीसगढ़ की 90 सीट… राजस्थान की 200 सीट …तेलंगाना के 119 सीट… मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर वोटिंग हुई थी।

वहीं एबीपी की लोकनीति और सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा की छत्तीसगढ़ में सरकार बनती दिख रही है। एग्जिम पोल में भाजपा को 52 सीटें मिलती दिख रहीहै, वहीं कांग्रेस को 35 सीटें मिल रही है वहीं अन्य को 3 सीटें जाती दिख रही है। आजतक न्यूज चैनल में इंडिया टुडे व एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक 23 हजार 964 सैंपल के आधार पर यहां एग्जिट पोल किया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस को 55 से लेकर 65 सीट कांग्रेस को मिलती दिख रही है। वहीं भाजपा को 21 से लेकर 31 सीटें मिल सकती है। और अन्य को 4 से 8 सीटें मिल सकती है।

– टाइम्स नाउ और CNX एग्जिट पोल के मुताबिक के मुताबिक भाजपा को 46 सीटें मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस को 35 और बीएसपी-JCCJ गठबंधन को 7 सीटें और अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही है।

– वहीं न्यूज 24 और पेस मीडिया के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा को 36-42 … कांग्रेस को 45 से 51 और बीएसपी-JCCJ गठबंधन को शुन्य और अन्य को 4 से 5 सीटें मिलती दिख रही है।

– वहीं न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। न्यूज नेशन के मुताबिक भाजपा 38-42 और कांग्रेस को 40 से 44 सीटें मिल सकती है।
– वहीं इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक भी भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इंडियी टीवी के  एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 42-50 सीट … कांग्रेस को 32 से 38 सीट और जनता कांग्रेस को 6-8 सीट और अन्य को 1-3 सीट जा सकती है।

– इंडिया न्यूज और NETA के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा प्रदेश में एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। हालांकि वो बहुमत से 5 सीटें कम रह रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक  भाजपा को छत्तीसगढ़ में 43 सीटें मिल सकती है। हालांकि ये पिछले चुनाव से 6 सीटें कम है। वहीं कांग्रेस को 40 सीटें मिलती दिख रही है, जो पिछले चुनाव से एक सीट ज्यादा है। वहीं अन्य को 7 सीटें मिलती दिख रही है, जो पिछले चुनाव से 5 सीटें ज्यादा है।

– फेल हुआ माया: जोगी गठबंधनराज्य में चुनाव से पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया था। कांग्रेस को अजीत जोगी और मायावती के गठबंधन से भी मुकाबला करना था लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक माया-जोगी का गठबंधन राज्य में उम्मीद के मुताबित असर नहीं दिखा पाएगा। बीएसपी और अजीत जोगी की पार्टी के गठबंधन को 90 में से सिर्फ 4-8 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य को राज्य में एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here