बोल बम समिति से जुड़ रहे हैं नामी-गिरामी शख्सियत.. भिलाई के प्रतिष्ठितों को बनाया गया संरक्षक..

0
111

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई के तत्वधान में आज कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। समिति के अध्यक्ष दया सिंह के मार्गदर्शन में नए संरक्षक को नए पद के साथ जिम्मेदारी दी गई। जिसमें ट्विनसिटी के शिक्षाविद्, उद्योगपति, व्यापारी, कलाकार आदि लोगों को समिति में जुड़ने से उत्साह बढ़ा है।

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के संरक्षक के रूप में आई पी मिश्रा, संजय रुंगटा, गोपाल खंडेलवाल, संजय ओझा, के के झा, संतोष राय कॉमर्स गुरु, प्रकाश सांखला (सराफ अध्यक्ष) एवं राजकुमार तिवारी (वरिष्ठ अधिवक्ता) नियुक्त किए गए।

आई पी मिश्रा
संरक्षक
संजय रुंगटा
संरक
गोपाल खंडेलवाल
संरक्षक
केके झा
संरक्षक
संजय ओझा
संरक्षक
संतोष राय
संरक्षक
प्रकाश सांखला
संरक्षक
राजकुमार तिवारी
संरक्षक

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर समिति का विस्तार किया गया था। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने फॉर्म भरकर अपनी सदस्यता ली थी। गुरुवार को बैठक कर बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई के युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों का नाम जोड़ते हुए पद की जिम्मेदारी दी गयी थी। काफी देर समिति के आगामी कार्यक्रम व नीतियों पर चर्चा भी की गई।

गौरतलब है कि भिलाई ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में भोले बाबा की बारात के लिए प्रसिद्ध बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति पिछले 11 वर्षों से हिंदुओं का महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य भोलेनाथ की बारात का आयोजन करते आ रहे हैं। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से हजारों धर्मावलंबी शिरकत करने विभिन्न प्रांतों से आते हैं। हिंदुओं में अपने त्यौहारों और पर्वों को सहेजने व लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से बोल बम सेवा कल्याण समिति में नए सदस्यों व कार्यकारिणी का गठन किया जाता है।