बड़ी खबर : दुनिया को अलविदा कह गए मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना, मिडिया जगत में शोक की लहर

0
89

नेशनल। मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का कोरोना से निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई पत्रकारों ने उनके निधन की खबर ट्वीट की है। कई वरिष्ठ पत्रकारों ने ट्वीट कर उनके निधन की सूचना दी।

मीडिया जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार ने लिखा, अब से थोड़ी देर पहले हमारे साथी का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये भगवान की नाइंसाफ़ी है। ॐ शान्ति।

आज तक न्यूज चैनल के बड़े चेहरे में से एक थे रोहित सरदाना

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।