दुनिया को अलविदा कह गई मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की माँ, कोरोना से थी संक्रमित…

0
104

मनोरंजन। मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां का आज 20 मई को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही अरिजीत सिंह की मां की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

  • खबरों की माने तो आज सुबह 11 बजे से अरिजीत की मां की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी।
  • वहीं कुछ दिन पहले ही ऐक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी और फिल्ममेकर श्रीजीत मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर अरिजीत की मां की हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी
  • स्वास्तिका ने लिखा था- अरिजीत सिंह की मां के लिए A- ब्लड की जरूरत है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मां के लिए मदद मांगी थी।