फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप को पड़ा दिल का दौरा, फिलहाल ऐसी है हालत..

0
95

मनोरंजन। बॉलिवुड के दिग्‍गज डायरेक्‍टर और प्रड्यूसर अनुराग कश्यप की बीते रविवार को तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। अब धीरे-धीरे अनुराग कश्यप की हालत में सुधार आ रहा है।

अनुराग को पड़ा दिल का दौरा

ETimes में छपी खबरे के अनुराग कश्यप ने सीने में दर्द और शरीर में तकलीफ की शिकायत की, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से चेकअप कराया। डॉक्टर ने तुरंत ही एंजियोप्लास्टी की, जिसमें पता चला कि अनुराग को हार्ट में ब्लॉकेज है। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती कर दिया गया।

जल्द जाएंगे घर

अनुराग कश्यप के ऑफिश की तरफ से बताया गया कि, ‘फिलहाल अनुराग की सर्जरी हो रही है और वे पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स ने एक हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा है। उसके बाद ही अनुराग काम पर वापसी कर सकते हैं।

पूर्व पत्‍नी की मां कृष्‍णा बजाज का निधन

अभी कुछ दिन पहले ही अनुराग कश्‍यप ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि उनकी पूर्व पत्‍नी आरती की मां कृष्‍णा बजाज का निधन हो गया है। अनुराग ने अपने पोस्‍ट में उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्‍होंने इस मुश्‍क‍िल दौर में आरती का साथ दिया।