ब्रेकिंग: साईं मोटर्स के मालिक पर की गई फायरिंग, एक आरोपी आरक्षक पकड़ा गया.. पुलिस जांच कर रही है.. संचालक संजय अग्रवाल को गोली मारी..

0
126

रायपुर 26 मार्च, 2019। राजधानी में दिन दहाड़े एक बार फिर गोली चली है। पंचपेड़ी नाका के पास साई मोटर्स के मालिक संजय अग्रवाल पर गोली मारी है। संजय अग्रवाल की हालत गंभीर बताई जा रही थी। उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में उनकी मौत की खबर आई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

बताया जा रहा है कि संचालक संजय अग्रवाल और आरोपी के बीच पहले बातचीत हुई है। उसके बाद गोली मारी गई है। हत्या के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आरक्षक मुकेश सेन बताय़ा जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here