युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस भवन में किया ध्वजारोहण, युकां प्रभारी जयंत देशमुख ने युवाओं को दिलाया एकता का संकल्प…

0
100

9 अगस्त, 2019 दुर्ग। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के 59 वें स्थापना दिवस पर आज कांग्रेस भवन दुर्ग में जिला युवा कांग्रेस के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के पश्चात प्रतिज्ञा (शपथ) और राष्ट्रगाण किया गया, साथ ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी एवं इंदिरा गांधी को भी याद किया गया। साथ ही देश मे फैल रहे अराजकता के माहौल के विरुद्ध आवाज बुलंद कर लोकतंत्र और सर्वधर्म एकता की रक्षा का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी जयंत देशमुख, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश पिल्लै, अशोक मिश्रा, नज़रुल खान, अभिषेक मिश्रा, विक्रांत ताम्रकार, अविनाश चन्द्राकर, भास्कर दुबे, विवेक सोनवानी, सतीश रजक, सुष्मिता साहू, एनी पीटर सहित जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here