लो विजिबिलिटी के कारण मुंबई से रायपुर आने वाली फ्लाइट किया गया डायवर्ट.. यात्रियों का हंगामा

0
72

रायपुर 2 जनवरी, 2020। खराब मौसम के कारण मुंबई से रायपुर आने वाली फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। माना एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी की स्थिति को देखते हुए इंडिगो की फ्लाइट को हैदराबाद डायवर्ट किया। इधर एयरपोर्ट में इसकी जानकारी मिलते ही यात्रियों में खलबली मच गई।

बता दें कि आज राजधानी में दोपहर से तेज बारिश हो रही है। अचानक बारिश से शहर की रफ्तार थम गई है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, ट्रेन, बस और हवाई सफर करने वाले यात्रियों को भी दिक्कतें हो रही है। इधर मुंबई से रायपुर आने वाली फ्लाइट को डायवर्ट करने से यात्रियों में हड़कंप मच हुआ है।