VIDEO: पेड न्यूज को लेकर देश में पहली बार निर्वाचन आयोग ने मीडिया संस्थान प्रमुखों से की चर्चा, इस पहल को मीडिया संस्थानों ने भी सराहा…

0
73

06 मार्च 2019, रायपुर। पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन को लेकर आज राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के ऑडिटोरियम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई।

मीडिया के सभी माध्यमों प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, वेब मीडिया, सोशल मीडिया, आकाशवाणी और दूरदर्शन आदि सशक्त मीडिया माध्यमो के सभी प्रमुखों के साथ आयोजित इस कार्यशाला में पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।

कार्यशाला के अंतिम सत्र में पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन आधारित प्रश्नोत्तर (क्विज) भी आयोजित की गई, जिसमें मीडिया संस्थानों ने सक्रिय भागीदारी की।

ज्ञात हो कि समूचे भारत देश में पहली बार किसी राज्य में निर्वाचन गतिविधियों के अंतर्गत पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन पर केन्द्रित इस प्रकार की पहली कार्यशाला मीडिया के साथ आयोजित की गई। जिसे मीडिया संस्थानों ने भी सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here