दूसरी बार नरेंद्र मोदी बने देश के प्रधानमंत्री, कुछ ऐसे ली नरेंद्र मोदी ने PM पद की शपथ.. मोदी के बाद राजनाथ उसके बाद अमित शाह ने ली शपथ… स्मृति, गड़करी, समेत इन्होंने ली शपथ.. जारी हैं मंत्रियों का शपथ…

0
85

नई दिल्ली 30 मई, 2019। लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद आज शाम सात बजे नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। दूसरे कार्यकाल के लिए आज से वे देश के फिर से प्रधानमंत्री बन गए है। इससे पहले उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और वहीं वॉर मेमोरियल पर जाकर शहीदों को याद किया।

हीराबेन ने भी देखा नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह…

नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन ने भी अपने घर पर शपथ ग्रहण समारोह देखा।

जारी है मंत्रियों की शपथ…

मुख्तार अब्बास नकवी, प्रहलाद जोशी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, अरविंद सावंत, महेंद्र नाथ पांडेय, गिरिराज सिंह, अर्जुन मुंडा, राव इंद्रजीत सिंह, संतोष गंगवार ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

लखनऊ से भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

नितिन गड़करी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली..

स्मृति ईरानी ने ली मंत्री पद की शपथ

स्मृति ईरानी ने भी ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ। इस बार उन्होंने अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मात दी है। डॉ. हर्षवर्धन ने भी केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली।

जयशंकर ने भी ली शपथ…

पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा ने भी ली शपथ।

राम विलास पासवान और नरेंद्र सिंह तोमर ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here