लंबे समय से बीमार चल रहे रिटायर्ड ADG आरसी पटेल का निधन, 1997 में डीएसपी के पद पर हुई थी पहली पोस्टिंग..

0
95

11 अप्रैल 2019, रायपुर। इस समय बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है पूर्व ADG आरसी पटेल का देहांत हो गया है। आज सुबह अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कई महीनों से बीमार चल रहे थे।

  • मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरसी पटेल ने देर रात उस समय आखरी सांसें ली जब वो गहरी नींद में सो रहे थे।
  • शंकरनगर स्थित अपने आवास पर रात में खाना खाकर सोने गए थे। सुबह जब वे देर काफी देर तक नहीं उठे, तो परिजनों ने उन्हें नींद से जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठे।
  • घटना की वजह क्या रही और किस तरह उनका निधन हुआ, इसकी पूरी जानकारी अब तक सामने नहीं आ पायी है।
  • उनका शव रायगढ़ स्थित उनके गृहग्राम पटेलपाली में ले जाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
  • गौरतलब है भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर रहे आरसी पटेल की कई दफा चुनाव लड़ने की चर्चा सामने आयी थी।
  • आरसी पटेल का 66 साल में निधन हुआ। पटेल 1979 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अफसर थे।
  • उनकी पोस्टिंग DSP के पद पर हुई थी, बाद में वो ADG रैंक से रिटायर्ड हुए थे।
  • उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम पटेल पाली जिला रायगढ़ में किया जाएगा।
  • उनका पार्थिव शरीर 18 गीतांजलि नगर रायपुर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जिसके बाद आज उनके गृह ग्राम में अंतिम संस्कार किया जायेगा।
  • खबर मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी उनके घर पहुंच रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here