छत्तीसगढ़ के पूर्व चीफ जस्टिस अजय त्रिपाठी को कोरोना पॉजिटीव… गंभीर हालत में एम्स में भर्ती… वेंटिलेटर पर रखा गया…

0
120

रायपुर 5 अप्रैल, 2020। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके अजय कुमार त्रिपाठी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। खबर के मुताबिक उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

खबर के मुताबिक शुक्रवार को तकलीफ बढ़ने की वजह उनका सेंपल जांच में लिया गया, जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। खबर यह भी है कि उनकी स्थिति काफी चिंतनीय है और उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है।

10 दिसंबर, 2009 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनाए गए थे। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने लोकपाल सदस्य बनने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।