दुर्ग जेल जाएंगे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, जानिए क्या है पूरा मामला…..

0
916

रायपुर, 11 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज दुर्ग जेल जाएंगे। वहां वे कवर्धा जेल से दुर्ग लाए गए निरूद्ध व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक डॉ रमन सिंह दोपहर करीब 1 बजे दुर्ग जेल जाएंगे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उनके साथ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी होंगे। आपको बता दें कि दुर्ग जेल में वे कवर्धा मामले में आरोपी बनाए गए लोगों से मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल पूछेंगे। दुर्ग जेल में करीब 59 लोगों को दाखिल कराया गया है।

इस दौरान जेल और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी है और चंद लोगों को ही मुलाकात करने की अनुमति दी गई है।