पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के निज सचिव गिरफ्तार.. नाबालिग से रेप का आरोप.. आज होगी कोर्ट में पेशी.. परिजनों का आरोप- दो बार कराया गया अबॉर्शन..

0
97

9 जनवरी 2019, रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से इस वक्त चौंकाने वाली खबर आ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निजी सचिव ओ. पी. गुप्ता को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ओपी गुप्ता पर नाबालिग के साथ यौन प्रताड़ना का आरोप लगा है। उनको देर रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात करीब 2 बजे सिविल लाइन पुलिस ने ओपी गुप्ता के घर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई।

महीनों पूर्व नाबालिग लड़की ने यौन प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद गिरफ्तारी हुई। लड़की का आरोप है कि मजबूरी का फायदा उठाकर गुप्ता उसका यौन शोषण करता आया है।

प्रकरण में रेप और पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की का दो बार अबॉर्शन भी कराया जा चुका है। गुप्ता को न्यायालय में पेश किऐ जाने की तैयारी चल रही है।