गरीबों की मसीहा के नाम से विश्वविख्यात मदर टेरेसा की 109 वीं जयंती आज, इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, कही अनोखी बात..

0
97

20 अगस्त 2019 रायपुर| गरीबों की मसीहा के नाम से विश्व विख्यात, ममता और दया से भरी मदर टेरेसा की आज 109वीं जयंती मनाई जा रही है| उनके विचारों ने समाज में शांति और प्रेम का प्रकाश फैलाया| उनकी जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है| उनके महान कार्यों को याद किया है|

रमन ने ट्वीट कर लिखा कि

टेरेसा भारत रत्न से सम्मानित रोमन कैथोलिक नन थी| आज उनकी जयंती पर पूरा देश नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है|

पूरा जीवन असहायों और पीड़ितों को किया समर्पित

मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 में मेसिडोनिया के स्कोप्जे शहर में हुआ था| उनका पूरा नाम ‘अगनेस गोंझा बोयाजिजू’ था. सन् 1929 में वो भारत आईं| साल 1948 में उन्होंने भारतीय नागरिकता ली| 1950 में उन्होंने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की, जिसके बाद उन्होंने असहायों की मदद और देखरेख में अपना पूरा जीवन लगा दिया| 5 सितंबर 1997 को उन्होंने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया|