पूर्व CM रमन सिंह ने शिवलिंग पर स्थापित किये सवा 4 किलो चांदी का नाग.. उससे पहले किया रुद्राभिषेक.. दया सिंह के आग्रह पर पहुंचे थे भिलाई.. देखिए तस्वीरें..

0
171

09 अगस्त 2019, भिलाई। सावन के पावन महीने में बोल बम समिति ने राज राजेश्वरी मंदिर में रूद्राभिषेक कराया। इस आय़ोजन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहुंचे। भिलाई के पावर हाउस स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना की। पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न करने के बाद भोलेनाथ के शिवलिंग पर सवा चार किलो चांदी से निर्मित नाग (जो आंध्र प्रदेश से बनवा कर मंगाया गया था) को शिवलिंग पर स्थापित किया गया। माना जा रहा है कि प्रदेश का पहला नाग मंदिर होगा जहां शिवलिंग पर चांदी के नाग देवता स्थापित किये गए है।

बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के विशेष आग्रह पर आज इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का आगमन हुआ। बोल बम समिति द्वारा पूरे सावन माह में निरंतर भोले बाबा के भक्ति और साधना के लिए कार्यक्रम किया जाता रहा है। डॉ रमन सिंह ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

उन्होंने समिति के अध्यक्ष दया सिंह और सभी सदस्यों को साधुवाद देते हुए कहा कि समिति ऐसे ही निरंतर युवाओं को आस्था के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करते रहे। उन्होंने समिति को सदैव मार्गदर्शन एवं सहयोग करने की बात भी कही। कार्यक्रम में बोल बम समिति के निर्मल सिंह, मुकेश शर्मा, राजकुमार यादव(शेरू), मानवेन्द्र सिंह, हेमंत सिंह, मुकेश तिवारी, चरण जीत, करण, विनोद गुप्ता, संतोष चौहान, श्रीनिवास, तारण, उत्सव भोंसले, गौरव, सानू सरदार, अफ़रोज़, आदि सदस्य गण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here