भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भिलाई पहुंचे पूर्व सीएम रमन, आधे घंटे तक राज राजेश्वरी मंदिर में की पूजा, बोले- भाजपा को जल्द मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के आंतरिक विवाद पर भी बोले रमन…

0
100

20 जनवरी 2019 भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद रविवार को पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भिलाई पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और बोल बम समिति की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई बोल बम समिति के अध्यक्ष और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री दया सिंह ने की।

पॉवर हाउस स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में पूर्व सीएम रमन ने आधे घंटे तक पूजा-अर्चना की। पहले रमन ने 51 लीटर दूध से रूद्राभिषेक किया। आरती की थाली अपने हाथों में रमन ने रखी। इसके बाद दया सिंह और उनके समर्थकों ने 105 किलो मोतीचूर के लड्‌डू से तौला। जिसे आसपास के लोगों में बांटा गया।मीडिया से बातचीत करते हुए पूृर्व सीएम ने कहा, लोकसभा की सभी 11 सीट हम जीत रहे हैं। केंद्र में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। राज राजेश्वरी मंदिर मैं पहली बार आया हूं। प्रदेश की खुशहाली के लिए मैंने आशीर्वाद लिया है। पार्टी के अंदरूनी विवाद पर पूर्व सीएम रमन ने कहा, यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। हम इसका समाधान कर लेंगे।भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के सवाल पर रमन ने कहा कि, भाजपा को जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। वैसे भी अभी काम चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here