पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, बोले- हर जगह गांधी का जिक्र लेकिन महात्मा गांधी का नहीं.. गांधीजी को सबसे ज्यादा बीजेपी पार्टी ने माना..

0
100

छुरा@परमेश्वर कुमार साहू। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि गांधी को सबसे ज्यादा अगर किसी ने माना है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। जिन्होंने उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत पर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति को मिले। इसी तरह लगातार कार्य कर रहे हैं, और उसी मंशा के अनुरूप देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास विहीन लोगों को आवास दिया है। तथा अंतोदय योजना के तहत लोगों को सस्ती दर पर चावल उपलब्ध कराया है। तथा योजनाओं का राशि सीधे हितग्राहियों को खाते में जाए इसके लिए सरकार ने जनधन योजना के तहत लगभग 36 लाख खाते खोलकर लोगों को सीधा बैंक से जुड़ा है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में सिर्फ महात्मा गांधी के सिद्धांतों की बात की है, आज देश भर में जितने भी बड़े प्रतिष्ठान, संस्थान हो, वह सिर्फ नेहरु एवं इंदिरा गांधी के परिवारों के नाम पर है, कहीं पर भी आप को महात्मा गांधी का उल्लेख नहीं मिलेगा। कांग्रेस, गांधी शब्द का उपयोग किया है, जबकि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य आजादी प्राप्त करना है और आजादी मिलने के बाद, कांग्रेस पार्टी को खत्म कर देना चाहिए। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग उनके गांधी शब्द का उपयोग कर, पूरे देश में अपने निजी स्वार्थ साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हाईकमान ने अपने परिवार के नाम पर सभी रोड, संस्थान अस्पताल आदि का नाम किया है। बहुत कम, महात्मा गांधी का उल्लेख मिलेगा।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो बहुत पहले ही कहा था कि, महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश में मनाया जाएगा। एवं उनके आदर्शों के अनुरूप प्रदेश और देश में कार्य क्रम किए जाएंगे ।