पूर्व राज्यसभा सांसद के बेटे व जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप सिंह का निधन.. किडनी के इलाज के लिए गए थे वेल्लूर…

0
157


सूरजपुर। जिला भाजपा के कद्दावर नेता और ओडग़ी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रहे विजय प्रताप सिंह का सोमवार को वेल्लूर में निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। बताया जा रहा है कि वे इलाज के लिए वेल्लूर गए थे। जहां वे कोरोना से संक्रमित भी हो गए थे। इस दरमियान उनका निधन हो गया।


उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वेल्लूर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विजय प्रताप सिंह के निधन से सूरजपुर जिले समेत अविभाजित सरगुजा में शोक की लहर फैल गई है। गौरतलब है कि विजय प्रताप सिंह सूरजपुर जिले के शिवप्रसाद नगर निवासी थे। वर्तमान में वे ओडग़ी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य थे। वहीं अविभाजित सरगुजा के जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे थे।

फिलहाल वे भाजपा के सक्रिय सदस्य थे। उनके पिता स्व. शिवप्रताप सिंह राज्यसभा सांसद व छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके थे।


विजय प्रताप सिंह के असमय निधन से उनके परिजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं समेत उनके क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।