पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का निधन.. राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया शोक..

0
105

हैदराबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी (77) का निधन हो गया है। कुछ दिनों से वह निमोनिया और तेज बुखार से पीड़ित थे, उन्हें इलाज के लिए गचीबोवली के एशियन गैस एन्ट्रोलॉजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां रात को रात 1 बजकर 28 मिनट पर उनका निधन हो गया। बता दें कि जयपाल रेड्डी 5 बार लोकसभा सांसद, अविभाजित आंध्र प्रदेश में 4 बार विधायक और 2 बार राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यभार संभाला था।

पांच बार सांसद रहे जयपाल रेड्डी के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। जयपाल रेड्डी साल 2004 में मिर्यालगुडा सीट से चुनाव जीते और उन्होंने UPA  सरकार में केंद्रीय मंत्री पद दिया गया। साल 2009 में भी उन्हें  UPA सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनाया गया।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी के निधन की खबर सुनकर सभी राजनेता शोक में डूबे हुए हैं। उनके देहांत को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर जयपाल रेड्डी के लिए शोक जताया है। राहुल गांधी ने लिखा है कि कांग्रेस और तेलंगाना के दिग्गज नेता जयपाल रेड्डी के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जवनसेवा में लगाए रखा था। पार्टी में उनके दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उनके परिवार के साथ मेरी संतावना। दूसरी ओर पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम ने भी कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी के निधन पर गहरा शोक जताया है।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया। पार्टी नेताओं का कहना है कि तेलुगु नेता के रूप में केंद्रीय राजनीति का पहिया बदल चुके जयपाल रेड्डी का निधन एक बहुत बड़ा नुकसान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here