30 अक्टूबर 2018 भिलाई@ मनोज कुमार साहू। वैशालीनगर से चुनाव लड़ने के लिए नगर निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन भी नामांकन फॉर्म खरीदा है। रिकेश ने भाजपा के नाम से नामांकन लिया है। हालांकि यहां पर टिकट विद्यारतन भसीन को मिली है। बावजूद रिकेश द्वारा नामांकन फॉर्म लेने पर कई तरह की चर्चा हो रही है।
मीडिया से बातचीत करते हुए रिकेश ने कहा, भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लेकिन मैं भाजपा के कार्यकर्ता के नाते ही नामांकन फॉर्म लिया हूं। जब तक बी-फॉर्म नहीं आ जाता, तब तक प्रत्याशी तय नहीं है।
रिकेश ने मीडिया से कही ये बातें…
– रिकेश ने कहा प्रदेश के प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ में बड़ी साजिश रची जा रही है। दुर्ग जिले के कुछ ही इस साजिश को रच रहे हैं।
– डॉ. रमन सिंह को 65 प्लस का लक्ष्य दिया गया है। डॉ. रमन सिंह अपने विवेक से टिकट बांटेंगे, इसके लिए अमित शाह ने रमन सिंह को स्वतंत्रता दी है।
– रिकेश ने कहा, लगातार रमन सिंह को डिस्टर्ब करने की कोशिश कुछ नेताओं द्वारा की जा रही है। साजिश रचने वालों का खुलासा 2 नवंबर को करूंगा।
– मैं भाजपा जिलाध्यक्ष सांवला राम डाहरे से पूछना चाहता हूं कि, एक परिवार के सदस्य को टिकट नहीं मिली, क्या इसीलिए आपने इस्तीफा दिया है? या फिर आपको वैशालीनगर का प्रत्याशी पसंद नहीं है? डाहरे को इन दोनों सवालों का जवाब देना चाहिए।
पार्टी करेगी पुनर्विचार, पार्टी फैसले के बाद लूंगा फैसला…
– निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इस सवाल पर रिकेश ने कहा, इस पर पार्टी को पुनर्विचार करना चाहिए। मुझे लगता है पार्टी इस पर विचार करेगी। सर्वे में जो नंबर-1 है, उसे मौका देना चाहिए।
– संगठन के 1500 से ज्यादा लोगों ने इस्तीफा दिया है। अगर मेरे नाम पर सहमति बनती है तो मैं चुनाव लड़ूंगा।