गिरीश देवांगन को मिला जन्मदिन का तोहफा.. मुख्यमंत्री की उपस्थिती में किया कार्यभार ग्रहण.. CM ने नए दायित्व और जन्मदिन पर दी बधाई..

0
178

रायपुर 25 जुलाई, 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गिरीश देवांगन को जन्मदिन पर बधाई दिया। मौका था कार्यभार ग्रहण का। छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष गिरीश देवांगन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद पहुंचे थे। आज सुबह भवन में कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिरीश देवांगन को नया दायित्व मिलने और आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार सर्वश्री विनोद वर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश तिवारी और रुचिर गर्ग तथा छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक समीर विश्नोई उपस्थित थे।