निकाय चुनाव से पहले सरकार का ऐलान.. चुनाव ड्यूटी में घायल या मौत होने पर मिलेगी 30 लाख रुपए तक की सहायता राशि..

0
97

रायपुर 17 अक्टूबर, 2019। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। निर्वाचन कार्यों के दौरान ड्यूटी में मौत या घायल होने पर कर्मियों को मिलने वाली सहायता राशि में इजाफा किया गया है।

  • निर्वाचन कार्यों के दौरान मृत्यु होने पर अब पीड़ित या परिवार को 15 से 30 लाख रूपए की राशि दी जाएगी।
  • पहले ये राशि 10 से 20 रूपए थी। वहीं घायल होने पर 5 से 10 लाख रूपए की राशि दी जाएगी।
  • गौरतलब है लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी में तैनात कुछ कर्मियों और सुरक्षाबलों की मौत हो गई थी।
  • ऐसी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को मिलने वाली सहायता राशि बढ़ा दी है ताकि परिजनों को आर्थिक परेशानी कम हो सके।