छत्तीसगढ़ सरकार ने रमन सरकार में नियुक्त किये गए इन चार निगम-आयोगों के अध्यक्षों से छीना कैबिनेट मंत्री का दर्जा

0
61

06 फरवरी 2019, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछली सरकार में नियुक्त किये गए चार निगम-आयोगों के अध्यक्षों के कैबिनेट मंत्री के दर्जे को वापस ले लिया है। बता दे उन्हें मंत्रियों को मिलने वाली समस्त सुविधाएं मिल रही थी। जिन निगम-आयोगों के अध्यक्षों के मंत्री पद के दर्जे को वापस लिया गया है उनमें दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष रसिक परमार, मार्कफेड के अध्यक्ष राधाकृष्ण गुप्ता, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रभा दुबे और मत्स्य महासंघ के अध्यक्ष रामकृष्ण धीवर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here