मंच पर आते ही नाच उठे ग्रेंडपैरेंटेस, आ गया बचपन याद.. केएच ग्रुप ऑफ स्कूल का अनूठा आयोजन..

0
101

20 अक्टूबर 2019 भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल ने 19 अक्टूबर रविवार को स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के दादा दादियों को सम्मानित करने “हैप्पी ग्रैंड पेरेंट्स डे” का भव्य रंगारंग आयोजन किया। इस समारोह में बच्चों के दादा-दादी ना केवल भारी संख्या में उपस्थित हुए बल्कि स्टेज में पहुंचकर डांस भी किया। मौज-मस्ती के साथ उन्होंने अपने बचपन को याद किया। दादा दादी का डांस देखकर बच्चे झूम उठे।

समारोह के चीफ गेस्ट स्कूल के चेयरमैन के के झा एवं प्रिंसिपल मेडम विभा झा ने दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया। एंटरटेनर आर जे नमित ने माइक संभाला और कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के म्यूजिकल स्टेचू डांस से की। इस डांस की विशेषता यह थी कि जब तक गाना चलता था बच्चे डांस करते थे और जैसे ही गाना रुक जाता बच्चे फनी फेसेस बनाकर स्टेचू के रूप में खड़े हो जाते थे। स्टेचू डांस के दो तीन कैटेगरी में बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

फिल्मी धुन पर नाच उठे दादा

तत्पश्चात नंबर आया दादा लोगों का, दादा लोग जब स्टेज पर पहुंचे तो किसी ने उम्मीद नहीं कि थी कि यह लोग डांस करेंगे। लेकिन इंटरटेनर ने उनका हौसला बढ़ाया और फिल्मी धुन पर दादा नाच उठे। शुरुआत हुई पासिंग बॉल से,जिसका दादा लोगों ने खूब इंजॉय किया। कुछ दादा डांस करने में जरूर पहले झिझके लेकिन देखते ही देखते माहौल बन गया। यहां भी सबसे अच्छा डांस करने वाले दादा को चेयरमैन एवं प्रिंसिपल मैडम द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

“ओल्ड एज होम” पर आधारित नाटक का मार्मिक प्रदर्शन

इसके बाद नन्हे बच्चों ने आकर्षक डांस की प्रस्तुति दी। व्हाइट ड्रेस में तितलियों की तरह दिख रहे बच्चों का डांस देखकर पालक भाव विभोर हो उठे। डांस में आराध्या दुबे, रिद्धि गुप्ता, स्मृद्धी ओझा, बी मोनिका, एरियम फातिमा,विराट गुप्ता, अनन्या सोनकर, श्रृष्टि यादव, ओम जंघेल, दिव्यांश साहू, देवेश देवांगन,मानस वर्मा, भुयेश साहू, आर्थव महिलांग, पवन गुप्ता, कोमल सोनकर,असिफा अंजुम, एम बांधवी, इशिका देवांगन, जान्वी वर्मा, बी नेहा, अनन्या ओझा,वैष्णवी गुप्ता, सौम्या देशलहरा,सूर्यांश साहू,अनंत गुप्ता, इशांत सिन्हा, सिया सेन,अफरीन,गर्व पांडे ने भाग लिया। बच्चों ने ही “ओल्ड एज होम” पर आधारित एक नाटक का मार्मिक प्रदर्शन किया। इस नाटक में जानवी सोनकर,विराज सोनकर, भविष्य, अदिति चौबे, आर्यन, कर्तव्य, अन्या अग्रवाल, वेदांशी सिंह,चंचल खोबरागड़े,अदिति सिंह और तन्वी ने अपने अभिनय से लोगों की आंखो में आंसू ला दिया। तत्पश्चात म्यूजिशियन राहुल डाहरे ने मंच संभाला और अपने मैजिक शो से लोगों को रोमांचित कर दिया। मैजिक शो देखकर बच्चे खूब खुश हुए और मैजिक का आनंद लिया।

दादियों ने किया जमकर डांस

इसके बाद बारी आई दादियों की। निमंत्रण मिलते ही सारी दादियां जिस तेजी से स्टेज पर आईं उसे देख लोग ताली बजाने से लोग अपने को रोक नहीं पाए। फिल्मी धुन पर दादियों ने जमकर डांस किया। एंटरटेनर ने उन्हें डांस के कई स्टेप सिखाए जिसे दादियो ने बखूबी निभाया और डांस किया। साथ ही “कच्चा पापड़, पक्का पापड़” बोलने की एक प्रतियोगिता हुई जिसमें दादियो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। एंटरटेनर द्वारा दादियों से कुछ सवाल भी किए गए जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। बेस्ट डांस करने वाली दादी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दादा दादी के जोड़ी नंबर वन का भी चयन किया गया जिसमें बाजी मारी स्टूडेंट वेदांशी के दादा अमर सिंग बघेल और दादी ललिता सिंग ने।इन्हें पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जिस घर में ग्रेंड होते हैं वही घर ग्रांड (महान) होता है: के के झा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के चेयरमैन श्री झा ने कहा कि जिस घर में ग्रेंड होते हैं वही घर ग्रांड (महान) होता है। आज की शाम ऐसे ही ग्रेंडपैरेंट्स के नाम है। कार्यक्रम में आए ग्रेंडपैरेंट्स जिस तरह स्टेज पर पहुंचकर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी है बखूबी डांस किया है। उन्होंने अपनी बुझी हुई प्रतिभा को निखारा है। आज जब इन्हें स्टेज पर आने का मौका मिला तो उन्होंने अपने बचपन को याद किया और प्रदर्शन किया। यहां आए सभी लोगों को यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। जो दादा-दादी आज यहां स्टेज पर कार्यक्रम दे रहे हैं उन्हें उनके पोते पोती भी देख रहे हैं यह एक अविस्मरणीय पल है। श्री झा ने कार्यक्रम में आने वाले सभी ग्रैंड पेरेंट्स एवं संस्था को भी धन्यवाद दिया और आह्वान किया कि इस तरह का कार्यक्रम हर वर्ष एक बार जरूर किया जाए।

खुशहाल परिवार के लिए ग्रेंडपैरेंट्स बहुत जरूरी: विभा झा

प्रिंसिपल मेडम विभा झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का समय है इस समय लोग लक्ष्मी का इंतजार करते हैं। लेकिन हमने लक्ष्मी और विष्णु दोनों को निमंत्रण दिया है। जिस तरह एक अच्छे पेड़ के लिए स्ट्रांग बीज की जरूरत होती है उसी तरह एक अच्छे परिवार में दादा दादी भी स्ट्रांग बीज की तरह हैं। खुशहाल परिवार के लिए ग्रेंडपैरेंट्स बहुत जरूरी है। आभार व्यक्त किया डायरेक्टर निश्चय झा ने।

इस अवसर पर टेक्निकल डायरेक्टर श्रृष्टि झा, मेडम जया चावला, एम पद्मा ईश्वर, देवकी नंदीनी, शुभांगी शेवतकर, सोनल खन्ना, अमृता कौर, रिया दुबे, मोनिका मेडम, नाज़िया मेडम, लवनीत कौर, ए संतोषी, दीक्षा सिंह, रामप्यारी जंघेल सहित अन्य मेडम उपस्थित थीं।

पेरेंट्स के साथ कराया ग्रुप फोटो

कार्यक्रम के समापन पश्चात ग्रेंडपैरेंटस ने बच्चों के साथ ग्रुप फोटो कराया और हाईटी का आनंद लिया। कार्यक्रम से खुश ग्रेंडपैरेंट्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई। सभी ने आज के कार्यक्रम की प्रशंसा की और निमंत्रण के लिए स्कूल मैनेजमेंट को धन्यवाद दिया।