चांद से आई खुशखबरी: चांद पर पता चला विक्रम लेंडर का लोकेशन, ऑर्बिटर ने भेजी पहली तस्वीर, ISRO चीफ सिवन बोले- चंद्रयान-2 से जल्द हो जाएगा संपर्क..

0
128

बेंगलुरु 8 सितंबर, 2019। इसरो (ISRO) चीफ के सिवन ने कहा है कि इसरो ने चंद्रयान 2 के लैंडर ‘विक्रम’ की लोकेशन पता लगा ली है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान2 के ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह पर लैंडर ‘विक्रम’ की थर्मल तस्वीरें ली हैं।

हालांकि के सिवन ने कहा है कि अभी तक लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क नहीं स्थापित हो सका है। हम लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, जल्द संपर्क स्थापिक हो जाएगा।

लैंडर विक्रम से संपर्क की उम्मीद अभी बाकी है: इसरो चीफ विक्रम’ ने ‘रफ ब्रेकिंग’ और ‘फाइन ब्रेकिंग’ चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, लेकिन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया