क्या आपने सीएम भूपेश बघेल को भौंरा चलाते देखा है? नहीं तो देखें ये वीडियो..

0
89

दुर्ग 7 जनवरी 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धान खरीदी केंद्र सेलूद के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने यहां धान बेचने आये किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि धान में मौसम की वजह से थोड़ी नमी आ गई है। किसानों ने बताया कि अभी अभी सभी किसानों की तौलाई हुई। सभी धान खरीदी से पूरी तरह संतुष्ट हैं। जिस तिथि पर टोकन जारी हुए, उसी तिथि में खरीदी हुई। सभी किसान इस बार खरीदी से संतुष्ट हैं। उन्होंने हमालों से भी बातचीत की। हमालों ने बताया कि वो कोंडागांव से आये हैं।

वहीं धान खरीदी केंद्र में अपने परिजन के साथ आये एक बच्चे से भौंरा देने का आग्रह किया, बच्चे ने खुशी से दे दिया, मुख्यमंत्री ने इसे चलाया और बच्चे को थपथपाया

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इसी तरह की व्यवस्था आगे भी रखें। किसानों को इंतजार न करना पड़े, समय पर खरीदी हो जाये। अधिकारी धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी करते रहे। मुख्यमंत्री ने धान की गुणवत्ता भी परखी तथा किसानों से इस संबंध में बातचीत भी की।

  • मुख्यमंत्री पहुंचे धान खरीदी केंद्र सेलूद, देखी धान की गुणवत्ता
  • किसानों से पूछा किसी तरह की दिक्कत तो नहीं, किसानों ने कहा, व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट

बच्चे के हाथ में भौंरा देखा तो कहा मुझे चलाने दोगे- मुख्यमंत्री ने धान खरीदी केंद्र में एक बच्चे को देखा, वो अपने परिजनों के साथ आया था। उसके हाथ में एक भौंरा था। मुख्यमंत्री इसकी मासूमियत देखकर रुके और पूछा कि क्या मुझे भी अपना भौंरा चलाने दोगे। बच्चे ने खुशी से भौंरा दे दिया। फिर मुख्यमंत्री ने भौंरा चलाया और बच्चे को थपथपाकर भौंरा दे दिया।