ब्रेकिंग: पीड़ितों से दुर्व्यवहार करना पड़ा मंहगा.. हेड कॉस्टेबल तत्काल संस्पेंड.. एसपी से महिलाओं ने की थी शिकायत..

0
83

धमतरी 21 जून, 2019। पुलिस थाने में फरियादियों से दुर्व्यवहार के मामले में प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रार्थी हर्ष देवांगन और उनकी मां भुनेश्वरी देवांगन के कुछ अन्य महिलाओं के साथ सिटी कोतवाली थाना पहुंचे थे। इस दौरान कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जामवंत देशमुख सिविल ड्रेस पहने मौजूद थे। महिलाओं का आरोप हैं कि उन्होंने अपशिष्ट और अनर्गल बातें कही। उनके साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार नहीं किया गया। जिसके बाद महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक बालाजी राव से इस मामले की शिकायत की गई।

पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई। जांच पर शिकायत सही पाये जाने पर विवेचक प्रधान आरक्षक जामवंत देशमुख को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही व अनुशासनहीनता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here