मीडिया में आई कम्युनिटी ट्रांसमिशन की खबर को स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बताया अफवाह.. बोले- 14 दिन फुल ल़ॉकडाउन की खबर भी झूठी

0
1288

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संकमण को लेकर रोज नई-नई खबरे सामने आ रही है। इससे जुड़ी एक खबर शुक्रवार शाम को आग की तरफ फैल गई। आज शाम मीडिया में आई एक खबर के मुताबिक प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण कम्युनिटी ट्रांसमिशन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में सोमवार से 14 दिनों कर पूर्ण लॉकडाउन हो सकता है। जबकि ये खबर कोरी अफवाह है। इस बात की पुष्टि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने की है। सिंहदेव ने कम्युनिटी ट्रांसमिशन की खबर को अफवाह बताया है। और उन्होंने ये भी कहा कि 14 दिन की फुल लॉकडाउन की खबर पूरी तरह से असत्य है। ऐसी फेक न्यूज से प्रदेश की जनता को अलर्ट रहने की अपील की है।

सोशल मीडिया में चल रहे प्रदेश में कोरोना कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज की बात का खंडन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने बताया कि राज्य में अभी ऐसी स्थिति नहीं है और यह मनगढ़ंत बातें हैं।

लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि सभी को बहुत संभलकर रहने की ज़रूरत है कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी एडवाइजरी का सख़्ती से पालन करने की ज़रूरत है । सरकार की ओर से लॉकडाउन का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है और इस विषय में फैसला सिर्फ मुख्यमंत्री जी के स्तर पर लिया जा सकता है।

दरअअसल कई मीडिया संस्थानों ने कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को लेकर आशंका जाहिर की है, उन्होंने बकायता छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान को आधार बताया है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इसे सीरे से खारिज किया है। और कहा कि मैंने ऐसा कही नहीं कहा है। ये खबर अफवाह है। ऐसी गलत जानकारियां फैलाई जा रही है। जोकि पूरी तरह झूठी है।

कई मीडिया संस्थानों ने यहां तक लिखा है कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में कोरोना के फैलाव का खतरनाक स्टेज नजदीक आ गया है, अब तक छग इस स्थिति से बचा हुआ है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि प्रशासनिक अमले के साथ ही नागरिकों को भी अलर्ट रहने की जरूरत है, अब कोरोना किससे होगा ये भी पता लगाना मुश्किल होगा। वहीं अस्पतालों में भी स्थिति भयावह है जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। जबकि ऐसी खबर से सिंहदेव ने इंकार किया है।