स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव हेलीकॉप्टर का शीशा क्रेक, सूरजपुर दौरे के दौरान हुआ घटना, बड़ा हादसा टला..

0
62

सूरजपुर। मंत्री टीएस सिंहदेव के हेलीकॉप्टर का शीशा क्रेक हो गया। समय रहते पायलट ने इसे देख लिया, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया। ये घटनाक्रम उस वक्त हुआ, जब स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव सूरजपुर के दौरे पर थे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव आज दोपहर बाद सूरजपुर के ओड़गी स्थित धरसेड़ी गांव गये थे। जहां, कल शाम एक बड़ा हादसा हुआ था।

एक निर्माणाधीन कुंआ धंसने से तीन लोगों की मौत हो गयी थी। आज स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री सिंहदेव उसी पीड़ित परिवार से मिलने गये थे। राज्य सरकार के जिस हेलीकाप्टर से सिंहदेव धरसेड़ी गांव गये हुए थे, वापसी के दौरान उस हेलीकाप्टर का शीशा क्रेक हो गया। हालांकि इस घटनाक्रम में किसी को कुछ भी आंच नहीं आयी।