03 अगस्त का इतिहास: आज का दिन समाज सेवकों के लिए खास, बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार से किया गया था सम्मानित, जानिए देश-विदेश की और भी रोचक घटनाएं..

0
82

03 अगस्त 2019, नई दिल्ली। देश और दुनिया के इतिहास में तीन अगस्त को विभिन्न घटनाए घटी हैं। इटली के नाबिक क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज करने निकले थे। क्रिस्टोफर कोलंबस ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत सन 1492 में 3 अगस्त के दिन ही शुरू की थी। तीन अगस्त का दिन देश के समाज सेवकों के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है। क्योंकि बाबा आम्टे को तीन अगस्त 1985 में जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में तीन अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं..

  • 1108 : इसी दिन लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना था।
  • 1492 : यूरोपीय देश स्पेन में रह रहे यहूदियों को बाहर निकाला गया था।
  • 1492 : ​इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस सन 1492 में 3 अगस्त के दिन 3 पोत के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ था।
  • 1678 : इसी दिन राबर्ट लासैले ने अमेरिका में प्रथम जहाज का निर्माण किया था।
  • 1780 : कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया था। लेकिन यह कब्जा कैप्टन ब्रूस ने मेहर पोफम के तहत किया था।
  • 1886 : हिंदी प्रसिद्ध कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म हुआ था।
  • 1900 : फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।
  • 1914 : पनामा नहर से पहला समुद्री जहाज गुजरा।
  • 1925 : अमेरिका की आखिरी सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ को छोड़ा दिया था।
  • 1957 : मलेशिया का नया नेता अब्दुल रहमान को चुन गया। अब्दुल रहमान के नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को स्वतंत्रता (आजादी) मिली थी।
  • 1960 : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से आजादी हासिल की थी।
  • 1985 : बाबा आम्टे को तीन अगस्त 1985 में जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • 2003 : अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का निर्यण लिया गया। न्यू हैंम्पशायर के जेन रॉबिंसन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस ऑफ़ डेपुटीज़ ने भारी बहुमत से बिशप बनाया था।
  • 2004 : मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना। अंतरिक्ष यान मैसेंजर अमेरिकी था।
  • 2007 : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा था।
  • 2007 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना हो गई थी। इस हादसे में 100 लोगों की मौत हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here