गृहमंत्री साहू संग कलेक्टर, एसपी ने किया योगासन, तस्वीरों में देखिए किसने क्या योगासन किया…

0
102

21 जून, 2019 दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन रविशंकर स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति है। भारतीय संस्कृति में योग को विशेष महत्व दिया गया है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि ऋषिमुनि योगकर अपने आप को स्वस्थ्य रखते थे। योग से अनेकों रोगों का उपचार होता है। साथ ही नियमित योग करने से होने वाली अनेकों रोगों को रोकने में मदद मिलती है। योग के उद्देश्य और लाभ के संबंध में बताते हुए उन्होंने कहा कि आज की वर्तमान जीवन शैली में हम निरंतर प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं और भौतिक संसाधनों के साथ जीवन जी रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य दुष्प्रभावित होते जा रहा है और हम अस्वस्थता के साथ जी रहे हैं। हमें स्वस्थ रहने की बहुत आवश्यकता है। योग तन, मन को स्वस्थ्य रहने का मजबूत आधार है। योग जितना ज्यादा किया जाए उतना ही ज्यादा शरीर को मजबूती प्रदान करता है। योग करने से मानसिक तनाव को दूर कर दिनभर स्फूर्ति प्रदान करती है। योग से स्वस्थ रहने में बहुत मदद मिलती है।

  • इस मौके पर विधायक अरूण वोरा ने कहा कि योग के माध्यम से सहज स्वास्थ्य को प्राप्त किया जा सकता है। योग भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। आज के इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटे योग प्रेमियों को मैं इस दिवस की बधाई देता हूं।
  • कमिश्नर दिलीप वासनीकर ने इस अवसर पर कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल कर हम सहज स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसमें किसी तरह का खार्च भी नहीं है। स्वस्थ रहकर हम अपने दायित्वों का भी बेहतर तरीके से निर्वाह कर सकते हैं।
  • इस मौके पर कलेक्टर अंकित आनंद ने कहा कि आज जिले में शासकीय संस्थाओं के साथ ही विविध सामाजिक संगठनों के द्वारा भी बड़े उत्साह से योग का आयोजन किया जा रहा है। यह बड़ी खुशी की बात है सामूहिक भागीदारी से ही किसी कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित होती है।
  • इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, महापौर दुर्ग चन्द्रिका चन्द्राकर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि ने योग कार्यक्रम में शामिल होकर सामूहिक योगाभ्यास किए।
  • विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। पतंजलि योग पीठ के साधकों ने योगाभ्यास कराया। योग करने के लिए दुर्ग-भिलाई के नागरिकों में उत्साह देखा गया। पूरे मैदान में लोगों की भीड़ देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here