हुक्का बार संचालकों को अब खैर नहीं.. भूपेश कैबिनेट ने लिया हैं बड़ा फैसला.. क्या बोले मंत्री मोहम्मद अकबर.. यहां पढ़िए..

0
91

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कैबिनेट में लिए गए फैसले की जानकारी दी। मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी की तिथि 5 दिन बढ़ाने का निर्णय हुआ है। वही 49 अंग्रेजी शराब दुकान बंद करने का निर्णय लिया गया है। मंत्री अकबर ने आगे कहा कि बैठक में अनुपूरक और बजट पर चर्चा हुई। हुक्का बार बंद कराने के लिए चर्चा हुई। हुक्का बार कड़ाई से बंद कराया जाएगा। 569 लोक सेवा केंद्र अभी 82 सुविधा दे रहे हैं जिसे बढ़ा कर 100 किया जाएगा। 1076 नंबर पर कॉल कर सकेंगे। काल सेंटर बनाया जाएगा। 15 अगस्त तक शुरू होंगे। डीएमएफ फंड का विस्तार करते हुए प्रभावित जिलों के साथ साथ पड़ोसी क्षेत्रो में भी खर्च की जा सकेगी।