भिलाई निगम में सबसे ज्यादा समय तक स्वास्थ्य अधिकारी रहे आईएल यादव रिटायर.. विदाई समारोह में हुए भावुक.. 

0
71

31 मई 2019, भिलाई। नगर निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी आईएल यादव समेत कई कर्मचारियों को को आज रिटायरमेंट पर विदाई दी। विदाई समारोह में लंबे समय से काम कर रहे साथियों की आंखे नम थी। इस दौरान निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

भिलाई निमग से अर्द्धवार्षिकीय आयु पूर्ण करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी आईएल यादव पिता गुहाराम यादव स्वास्थ्य अधिकारी (वर्तमान कार्य महिला बाल विकास एवं गरीबी उपशमन, समाज कल्याण विभाग), सुभाष पिता पाडूरंग पंप आपरेटर, उमा बाई नगपूरे पति रामराज नगपूरे मजदुर, माली पिता रामैय्या, चिन्ताराम पिता पिलऊराम, गोपाल पिता साहिबा, बिसाहूराम पिता गुलाल सफाई कामगार को आज विदाई दी गई।

  • निगम सभागार में आयोजित बिदाई समारोह में महापौर परिषद की  सदस्य सुभद्रा सिंह, उपायुक्त अशोक द्विवेदी, तरुण पाल लहरे, जनसम्पर्क अधिकारी पीसी सार्वा, प्रभारी अधिकारी मूर्ति शर्मा, कार्यपालन अभियंता प्रशांत शुक्ला, कार्यपालन अभियंता आरके साहू, सचिव जीवन वर्मा ने शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह, एवं देय राशि का चेक प्रदान कर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों ने भावभीनी बिदाई दी।
  • इस अवसर पर स्थापना प्रभारी सुभद्रा सिंह ने कहा कि मैं हमेशा विदाई समारोह में उपस्थित रहती हूं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मुझसे यदि किसी प्रकार का सहयोग चाहिए तो बेझिझक मुझसे कहें, सेवानिवृत्त सभी छोटे-बड़े कर्मचारियों का सहयोग निगम प्रशासन को मिलता रहा है सभी के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।
  • उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष संस्था को दिये हैं और निगम में अच्छे कार्य कर सेवानिवृत्त हो रहें हैं इसके लिए बधाई के पात्र है।
  • उपायुक्त टी.पी. लहरें ने कहा कि कार्य से सेवा निर्मित हो रहे हैं हमारे ह्रदय से नहीं, आप लोगों के सेवानिवृत्त होने की क्षतिपूर्ति हम नहीं कर पाएंगे! निगम परिवार इनके शेष जीवन की उज्जवल भविष्य की एवं दीर्घायू होने की कामना करता है। 
  • कार्यक्रम में संजय शर्मा, विष्णु चंद्राकर, रामेश्वर चंद्राकर, रामायण सिंह, सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की परिवारजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here