धान खरीदी के मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक आज.. प्रदर्शन की नई तारीख का हो सकता है एलान.. सीएम भूपेश, PCC चीफ होंगे शामिल..

0
95

रायपुर। धान खरीदी के मुद्दें को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आज अहम बैठक होनी है। रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की अध्यक्षता में बैठक होनी है।

बताया जा रहा है कि यह बैठक बुधवार को दोपहर 1 बजे शुरू होगी। बैठक में CM भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम विशेष रुप से शामिल होंगे।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्षगण, महामंत्रीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यगण एवं जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण शामिल होंगे।

  • बताया जा रहा है कि धान खरीदी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
  • बता दें कि धान खरीदी को लेकर प्रदेश में सियासी पारा हाई है। कांग्रेस ने 15 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन का ऐलान किया था।
  • लेकिन अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद कांग्रेस ने आंदोलन स्थगित कर दिया।