09 फरवरी 2019, रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर दिल्ली में अहम बैठक चल रही है। बता दें शुक्रवार को बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे। वहीं मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सभी पहुंचे हैं।
किन मुद्दों को भाजपा के खिलाफ उठाना है और क्या एजेंडा रहेगा कार्यकर्ताओं का लोगों से जुड़ने का। इन सब पर चर्चा होनी है इस लिहाज से यह अहम बैठक मानी जा रही है।
बैठक में सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत सभी राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष बैठक में मौजूद हैं। जिसमें लोकसभा चुनाव में सत्ता पक्ष को घेरने के लिए रणनीति तय की जा रही है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस पूरे कांफिडेंस के साथ आक्रमक रूप में नजर आ रही हैं।