छत्तीसगढ़ में अखिल विश्व गायत्री परिवार ने बढ़ाया मदद का हाथ, जरुरतमंदों को निःस्वार्थ भाव से दी जाएगी ऑक्सीजन सिलेण्डर

0
246

रायपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डाॅ. प्रणव पण्डया जी के निर्देशन एवं छत्तीसगढ़ के जोन मुख्यालय कार्यालय के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार की जिला संयुक्त समन्वय समिती द्वारा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिये प्रदेश में मार्च 2020 में आपदा प्रबंध वाहिनी का गठन किया गया। जो निरंतर निःस्वार्थ भाव से शासन-प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग प्रदान कर रहा है।

की ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा की शुरुआत

रायपुर जिला समन्वयक लच्छूराम निषाद ने बताया कि गायत्री परिवार की आपदा प्रबंध वाहिनी द्वारा प्रदेश में कोविड के धनात्मक मरीजों की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान मांग के अनुसार जरुरतमंदों को निःस्वार्थ भाव से ऑक्सिजन सिलेण्डर की पूर्ति कराने का कार्य दिनांक 19 अप्रैल 2021 से प्रारंभ किया गया है।

ऑक्सीजन सिलेण्डर हेतु इनसे करें संपर्क

वर्तमान में गायत्री परिवार जिला रायपुर द्वारा यह सेवा कार्य 10 सिलेण्डर के साथ प्रारंभ किया गया है। ऑक्सिजन सिलेण्डर हेतु अमित डोये 9926994842, प्रज्ञा प्रकाश निगम 9827945358, गंगा सिंह सूर्यवंशी 7489520962 में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही आपतकाल स्थिति में मार्गदर्शन हेतु डाॅ घनश्याम पटेल 9977666751 से संपर्क कर सकते हैं। ऑक्सिजन सिलेण्डर प्राप्त करने हेतु आधार कार्ड, चिकित्सक का पर्चा, एवं मरीज के ऑक्सिजन का स्तर कितना है की जानकारी आवश्यक है।