चुनाव कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के खाते में काउंटिंग से पहले आई सैलरी, अहिवारा और पाटन में हुआ सबसे ज्यादा भुगतान

0
68
09 दिसंबर 2018 दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन-2018 में नियुक्त विभिन्न स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों के मानदेय की राशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कराई गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संयुक्त कलेक्टर बीबी पंचभाई से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में नियुक्त पर्ची वितरण करने वाले बी.एल.ओ. का मानदेय भी जारी कर दिया गया है। दुर्ग तहसील के 892 बी.एल.ओ. हेतु 6 लाख 69 हजार, पाटन तहसील के 303 बी.एल.ओ. हेतु 2 लाख 27 हजार 250 रूपए तथा धमधा तहसील के 240 बी.एल.ओ. हेतु एक लाख 80 हजार रूपए का मानदेय जारी किया जा चुका है। पूर्व में जिले के सुपरवाईजरों हेतु 16 लाख 56 हजार एवं बी.एल.ओ. हेतु 84 लाख 12 हजार रूपए तथा मतदान केन्द्रों में नियुक्त 766 अभिहित अधिकारियों हेतु 80 लाख 4 हजार 300 रूपए के मानदेय का भुगतान उनके बैंक खातों के माध्यम से किया गया है।

विधानसभावार कर्मचारी और जारी मानदेय
– विधानसभा 62 पाटन में नियुक्त 240 पीठासीन एवं 720 मतदान अधिकारी कुल 960 अधिकारियों को 9 लाख 36 हजार रूपए
– विधानसभा 63 दुर्ग ग्रामीण के 219 पीठासीन, 657 मतदान अधिकारी कुल 876 अधिकारियों को 8 लाख 54 हजार 100 रूपए,
– विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर के 260 पीठासीन, 621 मतदान अधिकारी कुल 828 अधिकारियों को 8 लाख 7 हजार 300 रूपए,
– विधानसभा 65 भिलाई नगर के 163 पीठासीन, 489 मतदान अधिकारी कुल 652 अधिकारियों को 6 लाख 35 हजार 700 रूपए,
– विधानसभा 66 वैशालीनगर के 226 पीठासीन, 680 मतदान अधिकारी कुल 906 अधिकारियों को 8 लाख 83 हजार 200,
– विधानसभा 67 अहिवारा के 243 पीठासीन, 730 मतदान अधिकारी कुल 973 अधिकारियों को 9 लाख 48 हजार 600,
– विधानसभा साजा 68 एवं 69 बेमेतरा (आंशिक) के 121 पीठासीन, 363 मतदान अधिकारी कुल 484 अधिकारियों को 4 लाख 71 हजार 900 रूपए का मानदेय भुगतान किया गया।
– इसी तरह 132 सेक्टर आफिसरों को 1 लाख 98 हजार तथा 381 माइक्रो आब्जर्वरों को 4 लाख 57 हजार 200 का मानेदय भुगतान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here