बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली.. सभी के शव बरामद.. हथियार भी जब्त..

0
62

27 जुलाई 2019, जगदलपुर। जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें 7 नक्सली ढेर हो गए हैं। यह मुठभेड़ तिरिया माचकोट के जंगलों में ओड़िसा सीमा में हुई है। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नक्सलियों के हथियार भी बरामद किया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है

मिली जानकारी के मुताबिक तिरिया माचकोट के जंगलों में ओडिशा सीमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने 1 इंसास रायफल और 3 भरमार भी बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here