दूसरी बार पिता बने भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, पत्नी गीता बसरा ने दिया स्वस्थ बेटे को जन्म…

0
213

खेल 10 जुलाई 2021। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है। वे दूसरी बार माता-पिता बने हैं। हरभजन ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की। उन्होंने ये भी बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है।

हरभजन सिंह और गीता बसरा पहले से एक बेटी के पैरेंट्स हैं, जिसका नाम हिनाया है। गीता ने साल 2016 में हिनाया को जन्म दिया था। हरभजन सिंह ने जो फोटो शेयर की है, उस पर लिखा है- थामने के लिए हमारे पास एक नन्हा नया छोटा हाथ, उसका प्यार भव्य है। सोने की तरह कीमती है। एक अद्भुत उपहार, इतना खास और स्वीट। हमारे दिल भरे हुए हैं। हमारा जीवन पूरा हो गया है।

आगे लिखा है- एक स्वस्थ बेटे का आशीर्वाद देने के लिए हम सर्वशक्तिमान को धन्यवाद देते हैं। गीता और बेबी दोनों ठीक हैं। प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद। आपको बता दें गीता और हरभजन की सादी पंजाब में साल 2015 में हुई थी।